HomeUttarakhandAlmoraयह वक्त राजनीति करने का नहीं, अतिवृष्टि प्रभावितों की करनी है मदद...

यह वक्त राजनीति करने का नहीं, अतिवृष्टि प्रभावितों की करनी है मदद : धामी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछी। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुष्कर सिहं धामी ने एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि यह वक्त राजनैतिक बयानबाज का नहीं, बल्कि आपदा प्रभावितों की मदद का है। राजनैतिक बातें तो बाद में भी हो जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में सबसे पहले हेलिकाप्टर से पुलिस लाइन उतरे। वहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। जिसके बाद वह एनटीडी पहुंचे तथा आपदा प्रभावित से ​मुलाकात करी। हीराडूंगरी निवासी रेखा देवी की पुत्री अरोमा सिंह के मलबे में दबने के कारण हुई मृत्यु पर उनकी माता से मिलकर गहरा दुःख व शोक संवेदना व्यक्त किया। उसके शोक संतप्त परिजनों से उन्होंने वार्ता करी और संवेदना जताई। कहा कि सरकार उनके साथ है। हर तरह की मदद प्रदान की जायेगी।

​इसके बाद वह चितई के सिराड़ गांव रवाना हो गये। वहां भी उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। सिराड़ पहुंचकर चन्दन सिंह की पत्नी लीला देवी के मलबे में दब जाने से मृत्यु होने पर उनके परिवारजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार हर सम्भव सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सरकार हर पीड़ित व्यक्ति के साथ खड़ी है और सभी लोग अपने-अपने स्तर से काम कर रहे हैं। उन्होंने आपदा प्रभावित स्थल का मुआयना करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आपदा मद से इन स्थलों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाय। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद में केन्द्र की इन्टर मिनीस्ट्रिीयल सेन्टर टीम पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से हुई क्षति का जायजा लेगी।

उसके बाद सीएम दोबारा पुलिस लाइन पहुंचे। वहां उन्होंने जिले भर के अधिकारियों के साथ आपदा को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किया। यहां उन्होंने बंद मार्गों को खोलने की बात कही। इस दौरान आपदा मंत्री धन सिंह रावत, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, सांसद अजय टम्टा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल, महामंत्री महेश नयाल, प्रेम शर्मा, आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार, डीआईजी निलेश आनन्द भरणे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments