HomeUttarakhandAlmoraविभाग की कुम्भकर्णी नींद ! 45 गांव, 15 हजार से अधिक आबादी,...

विभाग की कुम्भकर्णी नींद ! 45 गांव, 15 हजार से अधिक आबादी, क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन, रूके पंप, मची पेयजल की त्राही—त्राही

ADVERTISEMENTS

— लमगड़ा से रमेश मेलकानी की रिपोर्ट —

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

गत 18 अक्टूबर को हुई अतिवृष्टि के बाद विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद से लमगड़ा विकासखंड का 15 हजार से अधिक का आबादी क्षेत्र के लगभग 45 गांव कपलेश्वर बानड़ी देवी पम्पिग पेयजल योजना के बाधित हो जाने से पेयजल से वंचित हो चुका है। क्षेत्र में पेयजल की त्राही—त्राही मची है और संबंधित महकना चैन की नींद सो रहा है।

इस समस्या को लेकर विभाग उदासीन बना हुआ है। बिजली नहीं होने से पेयजल योजना भी बाधित हो चुकी है। जनता की सुधलेवा कोई नहीं है। इधर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लमगड़ा के अध्यक्ष दीवान सतवाल ने संबंधित महकमे से तत्काल क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन तत्काल दुरूत कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, अल्मोड़ा को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि लमगड़ा विकासखण्ड के कपलेश्वर बानड़ी देवी पम्पिग पेयजल योजना से 40 से 45 गांव, जिनकी ​आबादी लगभग 15 हजार से अधिक की है, जो वर्तमान समय में एकमात्र इसी योजना के माध्यम से पानी पी पा रहे थे, अब पेयजल से महरूम हैं। गत 18 अक्टूबर की भीषण वर्षा के कारण 11 केवी की विद्युत लाईन जगह-जगह ध्वस्त हो गयी है। जिस कारण पम्प नहीं चल पा रहे हैं, लोग धोड़ो से पानी ढो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आषाड़ माह में गांवों में अत्यधिक कृषि का कार्य होता है। जिस कारण महिलायें काफि परेशान हैं।

एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि संजीवनी का कार्य कर रही इस योजना का बाधित होना बहुत चिंतनीय पहलू है। विभाग द्वारा इस तरीके की लापरवाही या अनदेखी कतई सहन नहीं की जायेगी। अतिशीघ्र विद्युत लाईन ठीक कर पेयजल योजना दुरूस्त नहीं हो पायी तो क्षेत्रवासियों द्वारा व्यापक आन्दोलन किया जायेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments