HomeUttarakhandAlmoraBreaking : अतिवृष्टि से पालिका को लगभग 03 करोड़ की परिसंपत्तियों का...

Breaking : अतिवृष्टि से पालिका को लगभग 03 करोड़ की परिसंपत्तियों का नुकसान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

तीन दिनों तक हुई अतिवृष्टि से अल्मोड़ा पालिका क्षेत्र अंतर्गत लगभग 03 करोड़ की परिसंपत्तियों का नुकसान हुआ है। पालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन पर उन्हें ज्ञापन सौंपकर आर्थिक मदद प्रदान करने की मांग की है।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गय है कि कि 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक हुई भीषण बारिश के कारण अल्मोड़ा नगर में बहुत भारी नुकसान हुआ है। नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा सीमान्तर्गत पालिका की परिसम्पत्तियों को हुए नुकसान का पालिका द्वारा लगभग 03 करोड़ का आंकलन किया गया है। नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा की आर्थिक वित्तीय स्थिति अत्यन्त खराब होने के कारण पालिका की परिसम्पत्तियों का पुर्ननिर्माण किया जाना सम्भव नहीं है। अतः नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा को पालिका सीमान्तर्गत परिसम्पत्तियों के पुर्न निर्माण, मरम्मत हेतु लगभग 03 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने का कष्ट करें।

पालिकाध्यक्ष ने यह भी कहा कि आपदा के मानकों में शिथिलता प्रदान किये जाने की आवश्यकता है। खासकर पहाड़ की भौगोलिक संरचना एवं धरातलीय स्थिति को देखते हुए तथा पहाड़ में मजदूरी एवं लागत में मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा काफी वृद्धि होने से पहाड़ के लिए आपदा मानको में शिथिलता प्रदान की जानी चाहिए। साथ ही आपदा के मानकों में शहरी क्षेत्रों को छोड़ा गया है। अतः ग्रामीण क्षेत्रों की तरह शहरी क्षेत्रों को भी आपदा के मानको में जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि 03 दिनों तक चली भारी बारिश के कारण अल्मोड़ा नगर के नागरिकों को भी बहुत नुकसान हुआ है। यहां पर नागरिकों के मकान, आंगन एवं दिवारें टूट चुकी हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतः उनको भी उचित मुआवजा प्रदान किये जाने की व्यवस्था भी की जाये। ज्ञापन देने वालों में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सभासद हेम चंद्र तिवारी, सचिन आर्या, सौरभ वर्मा, अमितसाह, दीपा साह, दीप्ति सोनकर, आशा रावत आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments