पिथौरागढ़/अल्मोड़ा। प्रदेशभर में रेस्क्यू कार्य जारी है, अधिकतर जिलों में मार्गों को खोल दिया गया है। प्रदेश में बंद हुए मार्ग को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में कई मार्ग खुले चुके है जिनका विवरण दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
पिथौरागढ़ जिले में ये मार्ग खुले और ये बंद
पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा जाने के लिए घाट रोड खुल चुकी है।
पिथौरागढ़ – टनकपुर हाईवे चल्थी और भरतोली के पास रोड अवरुद्ध है।
पिथौरागढ़ से बागेश्वर जाने वाले यात्री वाया थल-चौकोड़ी-कांडा होते हुए बागेश्वर जा सकते हैं।
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने वाले यात्री वाया दन्या – धानाचूली – खुटानी – भीमताल से जा सकते हैं।
पिथौरागढ़ – थल बेरीनाग – सेराघाट – अल्मोड़ा मार्ग सुचारू है।