HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : इन पर्वतीय रूट के लिए दोबारा शुरू हुई रोडवेज...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : इन पर्वतीय रूट के लिए दोबारा शुरू हुई रोडवेज बस सेवाएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अतिवृष्टि के बाद पैदा हुए आपदा के हालातों के बाद राहत भरी खबर आई है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने हल्द्वानी—पिथौरागढ़ बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि पिथौरागढ़ डिपो की इस शुरूआत से हल्द्वानी से आने—जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह रोडवेज बस भीमताल-खुटानी बैंड, धानाचुली-शहर फाटक, छडजा-देवलाथल, चलनी छीना-सुआखान, दन्या-घाट–होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचेगी। वापसी में भी यही मार्ग बना रहेगा। जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

नैनीताल : पहाड़ों को जाने वाले ये मार्ग भी खुले, ये रहा ताजा रूट अपडेट

वहीं रोडवेज ने हल्द्वानी से टनकपुर, बनबसा, सितारगंज रूट के लिए भी गत दिवस से बसों का संचालन शुरू कर दिया है। हालांकि गौला पुल बंद होने की वजह से बसें वाया काठगोदाम जा रही हैं। जिससे किराया भी 15 रुपए बढ़ गया है। वहीं काठगोदाम डिपो की नैनीताल बस सेवा भी शुरू हो गई है। यह बस भीमताल, भवाली होते हुए नैनीताल जाएगी। रोडवेज बस सेवाओं के शुरू होने से पहाड़ों को जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : स्पा सेंटर संचालक ने खुद को गोली मार दे दी जान, हड़कंप

टि्वटर इंडिया के पूर्व MD मनीष माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Breaking : कोसी नदी में मिला शत—विक्षत शव, शिनाख्ती के प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

आपदा से कुमाऊं में हुआ करोड़ों का नुकसान, 61 लोगों की मौत – कमिश्नर सुशील कुमार ने दी जानकारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments