अल्मोड़ा में LPG की कोई किल्लत नहीं: अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर

0
अल्मोड़ा में LPG की कोई किल्लत नहीं: अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर
अल्मोड़ा में LPG की कोई किल्लत नहीं: अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर

गोदामों में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान शुरू

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सोशल मीडिया पर LPG गैस की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों पर लगाम लगाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है; पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।


ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देते हुए रसोई गैस की किल्लत होने के झूठे संदेश प्रसारित किए जा रहे थे। इन अफवाहों के कारण आम जनता में घबराहट और अनावश्यक चिंता देखी जा रही थी। स्थिति को भांपते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में गैस गोदामों और एजेंसियों का सघन निरीक्षण करें।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह व क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:

  • स्टॉक की जांच: गैस गोदामों में उपलब्ध सिलेंडरों के स्टॉक और बुकिंग रजिस्टर का मिलान किया गया।
  • वितरण व्यवस्था: यह सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के समय पर गैस मिल रही है।
  • सीधा संवाद: पुलिस अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों और वहां मौजूद आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें वास्तविकता से अवगत कराया।

अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जो लोग गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण (Hoarding) कर रहे हैं या बाजार में दहशत फैलाने के लिए अफवाहें गढ़ रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में भी पुलिस टीम लोगों को जागरूक कर रही है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।

अल्मोड़ा पुलिस की अपील: “जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। नागरिक धैर्य रखें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।”

ADVERTISEMENTS