HomeUttarakhandNainitalकिच्छा विधायक ने किया कौसानी शॉल प्राइवेट लिमिटेड के नए आउटलेट का...

किच्छा विधायक ने किया कौसानी शॉल प्राइवेट लिमिटेड के नए आउटलेट का शुभारंभ, ढेरों वैरायटी, कंपनी की अपनी मैन्युफैक्चरिंग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, किच्छा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कौसानी शॉल प्राइवेट लिमिटेड, कौसानी बागेश्वर के नए आउटलेट का शुभारंभ किच्छा का उदघाटन विधायक राजेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र और नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कुमार कोली ने भी शिरकत की। इस मौके पर अनन्त दृष्टि एडवरटाइजिंग हेड अशोक त्रिपाठी जी भी उपस्थित रहे।

कम्पनी के प्रबंधक निदेशक गिरीश काण्डपाल ने बताया कंपनी के प्रोडक्ट में शॉल के अलावा कोट, बास्केट, कुमाउनी कैप और पश्मीना शॉल की बहुत सारी वैरायटी उपलब्ध हैं। कंपनी के निदेशक मोहन चन्द्र काण्डपाल ने बताया कि शॉल की कंपनी की अपनी मैन्युफैक्चरिंग है, इसलिए शॉल की बहुत सारी वैरायटी उपलब्ध हैं। किच्छा आउटलेट में जैविक खादय पदार्थ की बिक्री भी की जायेगी।

इस कार्यक्रम में कौसानी शॉल प्राइवेट लिमिटेड परिवार के सदस्य भोला दत्त काण्डपाल , जगदीश काण्डपाल, रविन्द्र बिष्ट, ललित पाठक, चन्द्र शेखर जोशी, पानसिंह मेहरा, मोहन आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कौसानी शॉल शोरूम के किच्छा में स्थापित होने के बाद ग्राहकों को काफी सुविधा होगी। उन्हें ढेरों वैरायटी के शॉल एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जायेंगे। कंपनी अपने बेहतरीन उत्पादकों के लिए जानी जाती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments