HomeAccidentBreaking, Uttarakhand : खाई में जा गिरी अनियंत्रित कार, ​5 की मौत,...

Breaking, Uttarakhand : खाई में जा गिरी अनियंत्रित कार, ​5 की मौत, 02 गम्भीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हो रही सड़क दुर्घटनाएं थम नहीं पा रही हैं। पिथौरागढ़ के थल—मुवानी मार्ग में कर्णप्रयाग से लौट रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की कार आज बुधवार को मुवानी के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सहित 05 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गम्भीर रूप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बूंगा गांव, पिथौरागढ़ निवासी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर विनोद चंद अपने गांव के लोगों के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने कर्णप्रयाग गए थे। वापसी के समय आज सुबह करीब 5 बजे उनकी फॉर्च्यूनर कार संख्या सीएच 01 एजेड 9744 अनियंत्रित होकर गहरी गई में जा गिरी। यह हादसा थल से लगभग 12 किमी दूर मुवानी के पास हुआ।

चारधाम यात्रा अपडेट : यमुनोत्री-गंगोत्री, केदारनाथ धाम यात्रा फिर से शुरू, कई जिलों में मौसम साफ

हादसे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दर्दनाक हादसे में बिग्रेडियर विनोद चंद 65 वर्ष पुत्र विक्रम चंद, निवासी बुंगा हाल निवासी चिमिस्या नौला पिथौरागढ़, नरेंद्र चंद पुत्र कल्याण चंद, निवासी बुंगा पिथौरागढ़, दीपक अवस्थी पुत्र शिव दत्त अवस्थी निवासी पाटन जिला बैतड़ी नेपाल, मनमोहन जोशी पुत्र विशन दत्त जोशी निवासी पाटन सैलड़ नेपाल और रघुवीर चंद पुत्र कुंवर चंद निवासी बुंगा पिथौरागढ़ की मौत हो गई। इसके अलावा दीवान चंद 68 वर्ष निवासी बुंगा, पोस्ट आठगांव शिलिंग जिला पिथौरागढ़ और बल बहादुर बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी पोड़ी पोस्ट पाटन, नेपाल घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आपदा में अब तक 46 लोगों की मौत, 11 लापता

बताया जा रहा है कि ब्रिगेडियर विनोद चंद अपने गांव के लोगों और नेपाल निवासी पुरोहितों के साथ अपने कुलदेवता की मूर्ति और बर्तनों को नहलाने के लिए केदारनाथ गए थे। केदारनाथ में पूजन कार्य सम्पन्न कर वापस लौट रहे थे, लेकिन तभी यह हादसा हो गया।

नैनीताल जिले के ये मार्ग वाहनों के लिए खुले और ये पूर्णरूप से बाधित, जानिए ताजा अपडेट

हल्द्वानी : यहां मलबे में दबे मिले चार शव, 21-18 वर्षीय लड़की-लड़का शामिल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments