HomeUttarakhandAlmoraBreaking : अतिवृष्टि से ढह गया मकान, 03 घायलों को सल्ट पुलिस...

Breaking : अतिवृष्टि से ढह गया मकान, 03 घायलों को सल्ट पुलिस ने किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महज दो से तीन दिन की अतिवृष्टि ने जन—जीवन को जहां बुरी तरह प्रभावित किया, वहीं बहुत से लोगों का जीवन असमय ही छीन लिया है। ऐसे में पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बहुत सी जानें बचाने में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। इसी क्रम में सल्ट पुलिस ने आज क्षेत्र में एक आवासीय परिसर ढह जाने के बाद 03 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सल्ट में अतिवृष्टि से मकान गिरने से घायल हुए 03 लोगों पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। बताया गया है कि आज बुधवार को अनिल कुमार निवासी रुडोली ने फोन द्वारा घटना की सूचना दी। जिसमें बताया गया कि ग्राम रुदौली, सल्ट में प्रेमराम पुत्र स्व. बची राम का मकान गिरने के कारण 03 लोग घायल हो गये हैं।

सूचना पर सल्ट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल प्रेमराम पुत्र स्व. बची राम निवासी, रुडोली, उम्र 52 वर्ष, कमला देवी पत्नी प्रेमराम, उम्र 40 वर्ष, बॉबी कुमार पुत्र प्रेमराम, उम्र 13 वर्ष को रेस्क्यू किया। तीनों घायलों को 108 की मदद से सीएचसी देवायल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस टीम में उनि तरन्नुम सईद, हेड कानि. अनवर अहमद, होम गार्ड मनोज शर्मा व संदीप कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments