HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ : कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के ठाकुर सिंह अध्यक्ष, नवल किशोर...

गरुड़ : कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के ठाकुर सिंह अध्यक्ष, नवल किशोर महामंत्री

  • खातों में राहत राशि पहुंचने पर सरकार का जताया आभार

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़

ADVERTISEMENTSAd

कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ कुमाऊं मंडल की बैठक में चालक—मालिकों के खाते में राहत राशि पहुंचने पर सरकार के प्रति आभार जताया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमे ठाकुर सिंह अध्यक्ष व नवीन जोशी को महामंत्री चुना गया।

रविवार को एक होटल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोराना काल में टैक्सी चालकों तथा मालिकों को भारी नुकसान हुआ है, अब सरकार इसकी भरपाई का काम कर रही है। अब उनके खातों में राहत राशि पहुंच रही है, जो कि इस विपरीत ​परिस्थिति में मरहम से कम नहीं है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का माल्यार्पण किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। जिसमें ठाकुर सिंह को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व नवल किशोर को महामंत्री चुना गया। वहीं गणेश बिष्ट, बबलू सामंत, दीपक चौधरी, बलराज, दीवान शाही, राजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, मनोज जोशी, नीरज पवार सचिव चुने गए। इस मौके पर महेश बोरा, राजेंद्र सिंह, परमानंद कांडपाल, जगदीश सिंह रौतेला, आनंद सिंह रावत, भूपेश पांडे, कमल पंत, मोहन सिंह भाकुनी, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments