HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में नव परंपरा की शुरुआत, इतिहास में पहली बार महिला रामलीला,...

अल्मोड़ा में नव परंपरा की शुरुआत, इतिहास में पहली बार महिला रामलीला, हुआ शुभारम्भ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला समिति कर्नाटक खोला में महिलाओं की तीन दिवसीय रामलीला का विधिवत प्रारंभ हो गया है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के इतिहास में पहली बार ऐसी रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जिसमें सभी पात्र महिलाएं ही हैं।

गत रात्रि रामलीला आयोजन में रावण अत्याचार, देवगणों द्वारा भगवान बृह्मा और विष्णु की स्तुति, राम और सीता जन्म, ताड़का एवं सुबाहु वध, मारीच उद्घार, धनुष यज्ञ व सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, मंथरा- कैकयी संवाद, दशरथ-कैकयी संवाद और राम वनवास का मंचन किया गया। देर रात्रि तक चले इन प्रसंगों ने रामलीला मैदान में समा बांध दिया और भारी संख्या में दर्शकों ने पूरी लीला का आनंद लिया।

इतिहास में प्रथम बार आयोजित की जा रही महिलाओं की इस रामलीला में अभिनय कर रही सभी कलाकार महिलाएं हैं। समिति के संस्थापक एवं संरक्षक पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि महिलाओं की इस रामलीला के प्रारंभ होते ही 190 से अधिक वर्ष पुरानी इन ऐतिहासिक कुमाउनी शैली की रामलीलाओं के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। जिसके लिये उन्होंने मंचन से जुड़ी समस्त महिलाओं तथा समिति के इस कालजयी प्रयास के लिये सभी सदस्यों, कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी। कहा कि इतिहास के इस नये अध्याय के साक्षी बनकर वे गौरवांवित और अत्यन्त प्रफुल्लित अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति हर कार्य करने में पूर्णतः सक्षम है और प्रथम बार मंच में अभिनय कर रही महिलाओं द्वारा मंचित यह महिलाओं की रामलीला इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी एक सोच को जिस प्रकार समिति और इन महिला कलाकारों ने मंच के माध्यम से साकार किया है उसकी शब्दों में व्याख्या कर पाना असंभव है।

महिला रामलीला में लंकेश रावण की भूमिका में डॉ. विद्या कर्नाटक, ताड़का-हर्षिता तिवारी, मारीच-रेखा जोशी, सुबाहु-सुनीता बगड़वाल, राम-दिव्या पाटनी, लक्ष्मण-किरन कोरंगा, सीता- वैभवी कर्नाटक, परशुराम-भावना मल्होत्रा, जनक-रीता पान्डे, विश्वामित्र-मीना भट्ट, कैकयी- लवी जोशी, मंथरा-मीनाक्षी जोशी, देवगण-सीमा कर्नाटक, सीता रावत, वन्दना जोशी, मंजू गौड़, पूनम कर्नाटक, कंचन पाण्डे, पूजा बगडवाल, आशा मेहता, मिनाक्षी जोशी आदि ने अपने मनमोहक अभिनय से सभी का मन मोह लिया।

धारानौला। गत दिवस धारानौला में भरत मिलाप का मंचन किया गया। साथ ही विभिनन रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दशहरा समिति के अध्यक्ष व समाज सेवी वरिष्ठ भाजपा के नेता अजीत सिंह कार्की रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष रवि रौतेला ने की। सभासद करन साह सोनू, गोविंद मटेला, असलम अंसारी बतौर अतिथिगण शामिल हुए। किशन गुरूरानी, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, भूपाल मनराल, सचिव दीपक गुरूरानी, कमलेश पांडेय मेडी, हर्ष कर्नाटक किट्टू, राजेन्द्र पांडेय, दीपक जोशी, रमेश मेर, हेम पांडेय, आदित्य गुरूरानी, सूचित उप्रेती, भानु, सिद्धार्थ जोशी भी मौजूद थे। संचालन हृतिक पांडेय द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments