यहां सड़क पर पड़ा एक पर्स लौटाकर पर्यावरण मित्र ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पर्स अल्मोड़ा पुलिस के मीडिया सेल की मदद से लौटाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर को पर्यावरण मित्र राजकुमार अपनी ड्यूटी से जा रहे थे कि पुलिस लाइन के पास सड़क पर पड़ा पर्स दिखाई दिया। जब उन्होंने यह पर्स खोलकर देखा तो उसमें रूपयों के अलावा दवाई थी। पर्यावरण मित्र ने कर्तव्यनिष्ठता का परिचय देते हुए उक्त पर्स की जानकारी पुलिस को दी। मीडिया सेल के प्रयास से पर्स नीमा देवी निवासी चौमू, माल गांव अल्मोड़ा का होना पाया गया। जिसके आधार पर उन्हें इस बावत सूचित किया गया। आज रविवार को राजकुमार द्वारा नीमा देवी के पुत्र को यह पर्स सुपुर्द किया गया। अपना खोया पर्स पाकर उन्होंने पर्यारवण मित्र राजकुमार व अल्मोड़ा पुलिस का आभार प्रकट किया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।