HomeUttarakhandNainitalसुयालबाड़ी : जीआईसी ढोकाने PTA के छिमवाल, प्रबंधन समिति के कांडपाल अध्यक्ष

सुयालबाड़ी : जीआईसी ढोकाने PTA के छिमवाल, प्रबंधन समिति के कांडपाल अध्यक्ष

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज ढोकाने के शिक्षक अभिभावक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन कर ​लिया गया है। जिसमें सर्वसम्मति से शिक्षक अभिभावक संघ में मोहन सिंह छिमवाल तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के ग्राम प्रधान कमोली तरूण कांडपाल को अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीके सिंह के उत्तराखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना एवं संचालन के परिवेश मे सरकार की मंशा पर प्रकाश डाला। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अंग्रेजी माध्यम में पठन—पाठन की अनिवार्यता एवं उपयोगिता पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर अर्जुन सिंह नेगी, डीडी सुयाल, शेर सिंह परगाई, मोहन प्रसाद, मोहन जोशी, मनोज गैड़ा, तारादत्त कांडपाल, संतोष वर्मा, हरीश शर्मा, पुष्कर सिंह, तनय कुमार द्विवेदी, प्रताप सिंह बिष्ट, आनन्द प्रकाश, अरविन्द कुमार, प्रेम सिंह बिष्ट, पूरन पंत, दीपककुमार पुष्पा आर्या, मनोज पंत, हेमचन्द्र आर्या, लता बिष्ट, प्रताप सिंह नेगी, उदय शंकर भट्ट, ललित मोहन भट्ट, दलीप सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments