HomeBreaking NewsBreaking : कोर्ट ने खारिज की सिने अभिनेता शाहरूख के बेटे आर्यन...

Breaking : कोर्ट ने खारिज की सिने अभिनेता शाहरूख के बेटे आर्यन की जमानत अर्जी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर

सिने अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन की मुश्किलें जल्द खत्म होने वाली नहीं हैं। कोर्ट के आदेशानुसार उन्हें अपने दो दोस्तों के साथ अगले तीन से पांच दिनों तक आर्थर रोड जेल के क्वारंटाइन वार्ड में बिताने होंगे। मुंबई के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शाहरुख के बेटे और उनके 02 दोस्तों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

हालांकि उनके वकील अब भी जमानत के लिए सत्र कोर्ट में आवेदन कर सकते हैं। मुंबई के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट आरएम नेर्लीकर ने यह कहते हुए आर्यन की जमानत अर्जी खारिज कर दी कि इस आवेदन के लिए यह कोर्ट उचित जगह नहीं है। कोर्ट के समक्ष आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने यह तर्क दिए कि उनका मुवक्किल इज्जतदार परिवार से है। समाज में उसकी गहरी जड़ें हैं, वह भाग नहीं सकता। मानेशिंदे ने रिया चक्रवर्ती मामले का भी हवाला देते हुए कहा कि जिन लोगों के पास से कम मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए हैं, उनके संबंध में हुए फैसलों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

मानेशिंदे ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के इस तर्क को भी निराधार ठहराया कि आर्यन अपने विरुद्ध सुबूतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति प्रभावशाली परिवार से है, यह कहना कि वह सुबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है, गलत होगा। ऐसे बहुत से लोग खुले में घूम रहे हैं, जिन पर इससे ज्यादा गंभीर आरोप हैं। उनके मुवक्किल ने कभी अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने फिर दोहराया कि एनसीबी को आर्यन के पास से कोई मादक पदार्थ नहीं मिला था। उसे सिर्फ वाट्सएप चैट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इधर एनसीबी ने आर्यन की रिमांड बढ़ाए जाने की मांग करते हुए कहा था कि आर्यन के वाट्सएप चैट में बातें तो फुटबाल की हो रही थीं, लेकिन परोक्ष रूप से बात मादक पदाथरें की मात्रा के बारे में की जा रही थीं। ज्ञात रहे कि क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे आर्यन खान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। आर्यन समेत 8 आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं।

यह भी ज्ञात रहे कि आर्यन को 03 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। गत दिवस 08 अक्टूबर को इसकी बेल याचिका खारिज हुई। जिसके बाद आर्यन आर्थर रोड जेल में है। इसके साथ बाकी के आठ आरोपी भी इसी जेल में हैं। सभी को बैरक नंबर एक में क्वारंटीन किया गया है। सभी आरोपियों को जेल के नियम फॉलो करने होंगे और जेल का खाना खाना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments