HomeUttarakhandAlmoraचुनाव की तैयारी: अल्मोड़ा में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की एफएलसी का...

चुनाव की तैयारी: अल्मोड़ा में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की एफएलसी का कार्य जारी, अब ​तक 50 फीसदी से अधिक मशीनें हुईं चेक, जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य किया जा रहा है। अब तक 50 फीसदी से अधिक मशीनों की जांच की जा चुकी है। यह कार्य सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हो रहा है। यहां जिला निर्वाचन कार्यालय में चल रहे इस एफएलसी कार्य का गत दिवस जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना सिंह ने निरीक्षण के दौरान एफएलसी कार्य में लगे कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनपद में एफएलसी का कार्य गत 20 सितम्बर से चल रहा है। इसमें विधानसभा निर्वाचन के लिए जनपद में 1514 बीयू, 1473 सीयू व 1505 वीवीपैट मशीनों की जॉच आयोग के मानकों के अनुरूप सम्पादित की जा रही है। अब तक 791 बीयू, 817 सीयू और 1089 वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जॉच की जा चुकी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रथम स्तरीय जॉच के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया गया है। वे प्रत्येक दिन आकर प्रथम स्तरीय जॉच का अवलोकन कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments