HomeUttarakhandAlmoraशिक्षक ही है आदर्श समाज का निर्माता ! बालिका विद्या मंदिर में...

शिक्षक ही है आदर्श समाज का निर्माता ! बालिका विद्या मंदिर में दो दिवसीय प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTSAd
  • बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में विज्ञान वर्ग के शिक्षकों का प्रशिक्षण
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने किया मार्गदर्शन
  • प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने जताया आभार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में विज्ञान वर्ग के शिक्षकों को आदर्श शिक्षण का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए एक आदर्श समाज के निर्माण में शिक्षकों के योगदान को अहम बताया।

02 अक्टूबर से 03 अक्टूबर तक विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में आयोजित प्रशिक्षण में अल्मोड़ा संकुल के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के विज्ञान वर्ग के आचार्य—आचार्याओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, विषय में विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षण में नवाचार व कैसे एक आदर्श छात्र का निर्माण हो से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रोफेसर डॉ. विजय पांडे, डॉ. कपिल नयाल, के.पी.एस. यादव, गिरीश पंत द्वारा उपरोक्त विषयों के प्रशिक्षण की जानकारी आचार्य—आचार्याओं को दी गई।

प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद, संभाग निरीक्षक सुरेशानंद व संकुल प्रमुख मोहन सिंह रावल, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। अपने उद्धबोधन में मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद द्वारा सभी का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षक ही समाज के निर्माता है। शिक्षक का योगदान समाज के लिए अति महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रांत सह शारीरिक प्रमुख सुनील द्वारा विद्वता पूर्ण कथनों के द्वारा आचार्य—आचार्याओं का मार्गदर्शन किया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन भगवती खोलिया ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments