HomeDelhiदिल्ली पुलिस को मिले 381 नए उप निरीक्षक

दिल्ली पुलिस को मिले 381 नए उप निरीक्षक

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को 381 नए उप निरीक्षक मिल गये हैं, जिनमें से कई अंग्रेजी, कंप्यूटर और प्रबंधन विषयों की अच्छी खासी योग्यता रखते हैं।

पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने गुरुवार को झरौंदा कलां पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज परिसर में पासिंग परेड के दौरान उन्हें अपने पद की शपथ दिलायी। इन उप निरीक्षकों में एक अंग्रेजी विषय में पीएचडी, पांच एमटेक, चार एमबीए, 124 स्नातकोत्तर, 102 बीटेक, तीन बीसीए और 142 स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस में शामिल हुए हैं। इन्हें आवश्यक प्रशिक्षण देने के बाद दिल्ली पुलिस में शामिल किया है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Bageshwar : सर्जन के खिलाफ निलंबन की संस्तुति से भड़के जिला अस्पताल के चिकित्सक, कार्य बहिष्कार कर ओपीडी की ठप, मरीजों के हाथ लगी निराशा व हताशा

उप निरीक्षकों में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासी हैं। सबसे अधिक 140 हरियाणा के हैं। दिल्ली के 94, उत्तर प्रदेश के 62, राजस्थान से 52, बिहार से 13, मध्य प्रदेश के 8, झारखंड के 3, पंजाब और उत्तराखंड के 2-2 तथा महाराष्ट्र, नागालैंड, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और दादर नगर हवेली के एक-एक युवक शामिल हैं।

Bageshwar : सरयू नदी में मिला मजदूर का शव, सनसनी फैली

सीएम धामी का रुद्रपुर एक दिवसीय दौरा, करेंगे उत्तराखंड के सबसे ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments