HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : यहां घर में पड़े मिले महिला व नौकर...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : यहां घर में पड़े मिले महिला व नौकर के खून से लथपथ शव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

देरहादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धौलास में स्थित एक कोठी के आंगन में एक महिला व उसके नौकर की किसी ने निर्ममता से हत्या कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतका अकेले रहती थी, जबकि उसका पति लंबे समय से विदेश में थे और हाल में ही वापस लौटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम नगर इलाके में महिला और नौकर के रक्तरंजित शव मिले हैं। दोनों लाशें घर में ही पाई गई हैं। मृतका की पहचान 55 साल की उन्नति शर्मा के रूप में हुई है। उसका पति सुभाष शर्मा उर्फ संदीप विदेश में नौकरी करता है और लंबे समय बार घर पहुंचा है। वहीं नौकर 50 साल के राजकुमार थापा उर्फ श्याम की भी लाश घर पर ही मिली है।

Uttarakhand : साझा टीम ने चरस की बड़ी खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार, 09 किलो 200 ग्राम चरस बरामद, पाटी से हल्द्वानी ले जा रहे थे बेचने

Uttarakhand Breaking : युवती के साथ होटल में 4 युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुबह भवन मालिक सुभाष शर्मा ने कोठी में दूध पहुंचाने वाली महिला को बताया था कि उन्नति और राजकुमार नहीं मिल रहे हैं। इस पर महिला की खोजबीन की गई तो कहीं पता नहीं चला। सूचना पर अन्य महिलाएं भी पहुंची। जिनमें से एक महिला ने देखा कि पॉलिथीन के ढका हुआ शव आंगन में पड़ा था।

Almora : रा.जू. हाईस्कूल बागपाली के छात्र संदीप का जवाहर नवोदय में चयन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार किसी धारधार हथियार से इनकी हत्या की गई है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड : यहां घर में पड़े मिले महिला व नौकर के खून से लथपथ शव

Uttarakhand : यहां देर रात खाई में गिरी कार, रिटायर सूबेदार की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments