HomeAccidentUttarakhand : यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो...

Uttarakhand : यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार। यहां रुड़की में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया जहां से उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई, वहीं इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Uttarakhand : महिला सेल प्रभारी पर मारपीट-अभद्रता का आरोप, SSP ने लिया एक्शन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को हरिद्वार जिले की रूड़की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नसीरपुर गांव स्थित गंगनहर पुल के पास से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए, हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को रूड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान दोनों घायल युवकों की मौत हो गई, वहीं इस घटना से मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।

Uttarakhand : कुमाऊं से ये नेता बने मुख्यमंत्री धामी के जनसंपर्क अधिकारी, देखें आदेश

मृतकों की पहचान लखनोती हरायटी थाना पुरकाजी निवासी 38 वर्षीय दीपक राठी और गांव वरमाला थाना रमाला बड़ौत निवासी 26 वर्षीय सोहनवीर के रूप में हुई है।

वहीं मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि नसीरपुर गंगनहर पुल के पास क्रेटा कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई और साथ ही क्रेटा कार को पुलिस ने जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पंजाब की राजनीति में हलचल : नवजोत सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आईपीएल में सट्टा पड़ गया महंगा, 9 लाख, 4 मोबाइल और एक्सयूवी कार के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments