HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 14 टायरा कर रहा था अवैध रेता की तस्करी, लगातार...

हल्द्वानी : 14 टायरा कर रहा था अवैध रेता की तस्करी, लगातार दूसरे दिन तराई पूर्वी वन प्रभाग कार्यवाही, वाहन सीज

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से रेता तस्करी कर रहे वाहन को सीज कर दिया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

मुखबिर की सूचना पर रेंजर डौली के नेतृत्व मंगलवार को हल्द्वानी – बरेली हाईवे के किच्छा बाईपास के पास वन उपज रेता का अवैध अभिवहन करने पर एक 14 टायरा ट्रक संख्या UP27 AT 5305 को पकड़ लिया तथा लालकुआं रेंज परिसर में लाकर सीज कर दिया गया है।

रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज रेता लगभग 350 कुंतल तस्करी की विस्तृत जांच की जा रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।

Chardham Yatra : केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, यहां करें आवेदन

रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवं वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा सतेंद्र नाथ दुबे, सामयिक कर्मी मनोहर जोशी, मनोज मेहरा, शाहिद बेग आदि थे।

जन्मदिन विशेष : लता मंगेशकर का वह गाना जिसे सुन पंडित जवाहर लाल नेहरू की आंखों में आ गए थे आंसू

उत्तराखंड पुलिस में शुरू होने जा रही भर्ती प्रक्रिया, 1521 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments