HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी शहर में दिख रहा भारत बंद का असर, अखिल भारतीय किसान...

हल्द्वानी शहर में दिख रहा भारत बंद का असर, अखिल भारतीय किसान महासभा का समर्थन

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। भारत बंद का असर हल्द्वानी शहर में भी देखा जा रहा है, यहां अखिल भारतीय किसान महासभा ने कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है।

आपको बता दे कि देश में पिछले कई महीनों ने कृषि कानूनों के विरोध किसान आन्दोलन कर रहे हैं, जिसमें कई किसानों की आन्दोलन के दौरान मौत भी हो चुकी है, इन कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने आज 27 सितम्बर को भारत बंद का आह्वान किया था। जिसके बाद आज कई राज्यों और शहरों में भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है।

यहां हल्द्वानी में भी कई सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ता डॉ. कैलाश चन्द्र पाण्डेय और सड़कों कार्यकर्ताओं ने भारत बंद का समर्थन किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के किसानों का शोषण कर रही है। इसके साथ ही आम जनता का भी सरकार द्वारा शोषण हो रहा है, जब अन्नदाता ही खुश नहीं है तो देश कैसे आगे बढेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments