HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : तराई पूर्वी वन प्रभाग ने सीज किया अवैध रेता ले...

हल्द्वानी : तराई पूर्वी वन प्रभाग ने सीज किया अवैध रेता ले जा रहा डंपर

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से रेता तस्करी कर रहे वाहन को सीज कर दिया है।

आज सोमवार सुबह 9:30 के करीब हल्द्वानी सितारगंज हाईवे के पीपलिया वन वैरियर के पास वन उपज रेता का अवैध अभिवहन करने पर 1 हाईवा डंपर पंजीकरण नंबर UK06 CA 9958 को पकड़ लिया। डंपर को लालकुआं रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज रेता लगभग 250 कुंतल तस्करी की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टिया प्राप्त सूचना तथा जांच के अनुसार बाजपुर क्षेत्र से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।

रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवं वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नहीं जाएगा।

टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा मदन सिंह बिष्ट, ललित काला, दिनेश पंत, सत्यपाल सिंह, सामयिक कर्मी अमजद खान, मनोहर जोशी, अर्जुन भाकुनी, शिवलाल, हेमंत सिंह आदि थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments