लालकुआं : मंगलवार को मीट व हेयर कटिंग की दुकान खोले जाने पर हिंदूवादी संगठनों ने जताई आपत्ती, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन

0

लालकुआं। क्षेत्र में मंगलवार को मीट मछली एवं हेयर कटिंग की दुकान खोले जाने पर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी आपत्ती जताई है वहीं नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाल संजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर मंगलवार को मीट एंव हेयर कटिंग की दुकान पूरी तरह बंद करने की मांग की है मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


ADVERTISEMENTS

यहां उत्तराखंड भगवा रक्षा वाहिनी के कुमाऊं मडल सदस्यता प्रभारी नवीन पंत नाभादास के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को कोतवाली पहुंचे यहां उन्होंने मौजूद कोतवाल संजय कुमार को शिकायती पत्र सौंपा।

इधर भगवा रक्षा वाहिनी के कुमाऊ मंडल सदस्यता प्रभारी नवीन पंत नाभादास का कहना है कि मंगलवार को कुछ मीट एंव हेयर कटिंग के व्यावसायी चोरी-छिपे दुकान खोल रहे हैं जो नियम के विवरित है पूर्व में भी क्षेत्र के हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ऐसे दुकानदारों को पकड़ा है इसके बावजूद उक्त दुकानदार नहीं मान रहे हैं इससे शहर की फिजा खराब हो रही है।

उन्होंने ऐसे दुकानदारों की दुकान को सील करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोतवाली पुलिस ने उनकी अनदेखी की तो वह खुद ही मंगलवार को मीट की दुकानें बंद करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इधर कोतवाल संजय कुमार ने उन्हें उचित कारवाई का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS