HomeNationalब्रेकिंग : चन्नी मंत्रिमंडल में सात नए चेहरे होंगे शामिल, आठ की...

ब्रेकिंग : चन्नी मंत्रिमंडल में सात नए चेहरे होंगे शामिल, आठ की पुन: वापसी

ADVERTISEMENTS

चंडीगढ़। पंजाब के हाल ही में बने नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे जिसमें 15 नए मंत्री शामिल किये जाएंगे।

शपथग्रहण समारोह राजभवन में आज सायं 4:30 बजे होगा जिसमें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित 15 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराएंगे। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में जहां सात नए चेहरे शामिल होंगे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के आठ मंत्रियों की भी वापसी होगी। इन नए मंत्रियों के शामिल होने से मंत्रिमंडल की संख्या 18 हो जाएगी। इससे पूर्व गत 20 सितम्बर (सोमवार) को चन्नी ने मुख्यमंत्री और सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या 18 तक ही हो सकती है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

सूत्रों ने बताया कि कैप्टन के करीबी रहे पांच मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। इनमें साधु सिंह धर्मसोत, बलवीर सिद्धू, राणा गुरमीत सोढ़ी, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा हैं। धर्मसोत पर जहां पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति में कथित तौर पर घोटाले के आरोप हैं वहीं सोढी, सिद्धू और अरोड़ा कैप्टन के खासमखास हैं। कांगड़ अपने दामाद को सरकारी नौकरी दिलाने के कारण निशाने पर रहे हैं।

हादसा: सरयू नदी में बहे दो बच्चे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

बताया जाता है कि मंत्रिमंडल में मनप्रीत बादल, विजयेंद्र सिंगला, रजिया सुल्ताना, ब्रह्म मोहिंदरा, अरुणा चौधरी, भारत भूषण आशु, तृप्त राजिंदर बाजवा और सुख सरकारिया की वापसी होने जा रही है। सुल्ताना के पति मोहम्मद मुस्तफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार हैं। वहीं अरुणा चौधरी चन्नी के साथ रिश्तेदारी और आशु के पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ अच्छे सम्बंध बताये जाते हैं।

बाजवा और सरकारिया कैप्टन के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं। मंत्रिमंडल में जिन सात नए चेहरों को लिये जाने की सम्भावना है उनमें राजकुमार वेरका, परगट सिंह, संगत गिलजियां, गुरकीरत कोटली, कुलजीत नागरा, राणा गुरजीत सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शामिल हैं।

इससे पहले चन्नी मंत्रिमंडल को लेकर जबरदस्त पेंच फंसा रहा। उनकी दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ इस सम्बंध में तीन बैठकें हुईं लेकिन मंत्रियों के नाम तय नहीं हो सके। इन बैठकों में चन्नी, दोनों उप मुख्यमंत्री के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू भी उपस्थित रहे। ये सभी गत शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ लौट आये। लेकिन शाम को ही गांधी ने इन्हें पुन: दिल्ली बुला लिया और एक बार फिर गांधी के आवास पर रात दस बजे पुन: बैठक शुरू हुई जिसमें लगभग चार घंटे मंथन चला तथा इसमें कैप्टन खेमे को भी साधते हुए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकी।

उत्तराखंड : यहां रात को घरों में घुस रहा भालू, ग्रामीणों में दहशत, पिछले माह कर चुका है दो लोगों को घायल

इस बैठक में प्रियंका गांधी, हरीश रावत, अजय माकन और के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल हुए। इसके बाद शनिवार को चन्नी ने चंडीगढ़ लौट कर राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें नए बनाये जाने वाले मंत्रियों के नामों की सूची सौंपी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments