HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: साइबर ठगों ने लगा दी थी 16 हजार की चपत,...

Bageshwar News: साइबर ठगों ने लगा दी थी 16 हजार की चपत, साइबर सेल के प्रयासों से वापस आई रकम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
साइबर क्राइम सैल ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसके बैंक खाते में 16 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई है। ठगी के शिकार व्यक्ति ने राहत की सांस ली है और पुलिस के कार्य की सराहना की है।

जीतनगर, मंडलसेरा निवासी मोहन सिंह पुत्र स्व. हयात सिंह ने गत छह जुलाई को कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें एक अज्ञात फोन आया। क्रेडिट कार्ड बंद करने की बात की। उनके खाते से पैसा कटने और उन्हें वापस खाते में भेजने के लिए एटीएम नंबर मांगा। उन्हें थोड़ी देर में मैसेजे आया और उनके खाते से 16 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई। साइबर सैल ने प्रकरण पर कार्रवाई शुरू की। गेटवे, नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार किया और सोमवार को उनके खाते में निकाली गई धनराशि को रिफंड कराया।

पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने कहा कि साइबर ठगी के प्रति लोगों को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस तमाम माध्यमों से जागरूकता अभियान भी चला रही है। टीम में निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, आरक्षी चंदन कोहली, इमरान खान, गिरीश बजेली आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments