HomeUttarakhandAlmoraAlmora : ऑडिशन के विरोध में लोक कलाकार मुखर, सीएम का पुतला...

Almora : ऑडिशन के विरोध में लोक कलाकार मुखर, सीएम का पुतला दहन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड निदेशालय द्वारा कराये जा रहे लोक कलाकारों के ऑडिशन के विरोध में यहां सांस्कृतिक दलों ने यहां चौघानपाटा में गाजे—बाजों के साथ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही ऑडिशन निरस्त नही होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन के बैनर तले ​सांस्कृतिक दलों से जुड़े लोक कलाकार यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए और सीएम का पुतला दहन किया। इस मौके पर महासचिव गोपाल सिंह चम्याल ने कहा कि सूचना निदेशालय द्वारा संपूर्ण उत्तराखंड में 15 सितंबर से ऑडिशन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक दलों की आर्थिक स्थिति ठीक नही है और कलाकार लगभग 18 माह से बेरोजगार हैं।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में ऑडिशन करवाना यात्रा की दृष्टि से खतरनाक भी है और इससे कोविड नियमों का उल्लंघन भी हो रहा है। ऑडिशन स्थल पर 500 से हजार कलाकार उपस्थित होंगे, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा भी है। उन्होंने कहा कि यदि जबरन ऑडिशन करवाया गया तो लोक कलाकार आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे।

पुतला दहन में कुंवर राज, शैलेंद्र कुमार, विनोद राम, संदीप नयाल, अमर बोरा, महिपाल मटेला, रिंकी भट्ट, प्रकाश बिष्ट, सुरेश लाल, हास्य कलाकार आनंद भट्ट, महेंद्र मेहरा, देवासु चर्तुवेदी, दलीप राम, गणेश राम, भगवान चंद्र, बसंत लाल, विशन राम, अनिरूद्ध सांगा, गोपाल भट्ट, प्रदीप सिंह, वरिष्ठ रंगकर्मी चंदन नेगी आदि विभिन्न सांस्कृतिक दलों से जुड़े लोक कलाकार व दल नायक शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments