HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: विकास को कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी—प्रदीप, ब्लाक कांग्रेस...

Someshwar News: विकास को कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी—प्रदीप, ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में मंथन

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
भाजपा की सरकार के रहते जनता त्रस्त हो चुकी है। विकास के लिए कांग्रेस को सत्तारूढ़ करना जरूरी है। यह बात राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने आज सोमेश्वर में कही। श्री टम्टा यहां ब्लाक कांग्रेस की पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd

ब्लाक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर की बैठक आज वर्ष 2022 के चुनाव की तैयारी के सिलसिले में हुई। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में हर बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने और भारी बहुमत के साथ कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। इसके लिए भावी योजना पर चर्चा हुई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के रहते पिछले 05 सालों में क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ। यहां त​क कि वर्तमान सरकार में क्षेत्र से विधायक रेखा आर्या मंत्री हैं और इसके बावजूद अस्पताल का उच्चीकरण नहीं हो सका। आरोप लगाया कि धनबल से चुनाव जीतने वाली भाजपा ने महंगाई व बेरोजगारी को चरम पर पहुंचाने का काम किया।

बैठक में राजेंद्र बाराकोटी, रेनू टम्टा, पुष्पा आर्या, प्रकाश खाती, प्रकाश बिष्ट, राजू भट्ट, रिंकू बोरा, संतोष कुमार, नारायण राम, पानुली देवी, सुंदर बिष्ट, चंदन वर्मा, हीरा मेहरा, राजेंद्र बोरा आदि कई लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments