HomeUttarakhandAlmoraअर्नगल व व्यंग्यात्मक बयानबाजी से बचें कांग्रेस के शीर्ष नेतागण :...

अर्नगल व व्यंग्यात्मक बयानबाजी से बचें कांग्रेस के शीर्ष नेतागण : मदन बिष्ट

ADVERTISEMENTS
  • पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने अपने ही शीर्ष नेताओं को दी बड़ी नसीहत, बंद कमरे में सुलझायें मामले
  • महंगाई, भ्रष्टाचार पर भाजपा को लिया आड़े हाथों
  • चार धाम यात्रा खोले जाने की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट कांग्रेस में इन दिनों चल रहे घमासान पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं से गुजारिश करते हुैं कि वह व्यंग्यात्मक व अर्नगल बयानबाजी करके कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का कार्य नही करें।

यहां बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता में मदन बिष्ट ने कहा कि किसी भी बड़े नेता को सार्वजनिक रूप से कोई बयान जारी करने के बजाए बंद कमरे की बातचीत में मामले सुलझाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को चार धाम यात्रा तुरंत खोल देनी चाहिए, क्योंकि इस यात्रा से सैकड़ों बेरोजगारों का रोजगार जुड़ा हुआ है, जो चौपट हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनता बेरोजगारी एवं महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। अपराधों के मामलों में भी उत्तराखंड में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि कांंग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में 48 से 50 के बीच सीटें जीतकर आयेगी और मजबूती से अपनी सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को साढ़े चार वर्षों से अधिक का समय बीत चुका है, परन्तु अल्मोड़ा में पूर्ववर्ती कांंग्रेस सरकार में बने मेडिकल कालेज को तक भाजपा की यह डबल इंजन सरकार अभी तक संचालित नहीं करा पाई है। मदन बिष्ट ने कांंग्रेस पार्टी के बढ़े नेताओं से यह अपील भी की है कि वे अर्नगल बयानबाजी से बाज आयें तथा एकजुटता का परिचय दें।उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं की बयानबाजी से एक आम कार्यकर्ता का मनोबल टूटता है जो कि सही नही है।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड की जनता बेरोजगारी और महंगाई से बुरी तरह त्रस्त है, परन्तु भाजपा की यह सरकार केवल जुमलेबाजी में व्यस्त है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल कोरी घोषणाएं कर रही है और स्वयं अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यह जान ले कि इस सरकार के दिन अब हवा हो चुके हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांंग्रेस को सत्ता में लाने का पूरा मन बना चुकी है और निश्चित रूप से २०२२ के विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस की सरकार बनेगी।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, कांग्रेस वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, मनोज पाठक, जिला पंचायत सदस्य जीवन भण्डारी, कांंग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments