HomeUttarakhandDehradunबीजेपी ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड की कमान

बीजेपी ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड की कमान

नई दिल्ली/देहरादून। भाजपा ने बुधवार को चुनाव वाले राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 6 क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। वहीं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव को पंजाब और मणिपुर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तर प्रदेश के लिए भगवा पार्टी ने सात चुनाव सह-प्रभारी भी नियुक्त किए हैं, जो प्रधान के साथ काम करेंगे। वे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करंदलाजे, सांसद सरोज पांडे और विवेक ठाकुर और हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हैं।

उत्तराखंड : 24 घंटे भी नहीं टिक पाए मुख्यमंत्री के सलाहकार पीयूष अग्रवाल, सरकार ने आदेश लिया वापस

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 6 क्षेत्रों के लिए भी प्रभारी नियुक्त किए हैं और वे सांसद संजय भाटिया (पश्चिमी प्रदेश), बिहार में विधायक संजीव चौरसिया (ब्रज), राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार (अवध), राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता (कानपुर), राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन (गोरखपुर) और सुनील ओझा (काशी) के लिए नियुक्त किये गये हैं।

दुख:द: उत्तराखंड के मनदीप सिंह नेगी देश की रक्षा करते हुए शहीद

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मीनाक्षी लेखी को लोकसभा सदस्य विनोद चावड़ा के साथ पंजाब के लिए चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। लोकसभा सदस्य लॉकेट चटर्जी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह को उत्तराखंड का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम के मंत्री अशोक सिंघल को मणिपुर का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।

बागेश्वर : नाबालिग लड़की को कमरे में बंद किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होंगे। भगवा पार्टी ने चार राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा की है और जल्द ही गोवा के लिए नियुक्तियां करेगी।

उत्तराखंड : पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनांक मौत

भाजपा अपने सबसे पुराने गठबंधन सहयोगियों में से एक अकाली दल के कृषि कानूनों को लेकर पिछले साल अलग होने के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।

पंजाब को छोड़कर बाकी चार राज्यों में बीजेपी सत्ता में है और इन चारों राज्यों में दूसरा कार्यकाल हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments