HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिले की विधानसभाओं में भाजपा प्रभारी तैनात

Bageshwar News: जिले की विधानसभाओं में भाजपा प्रभारी तैनात

— विधानसभा प्रभारियों का जिलाध्यक्ष व विधायक ने किया स्वागत
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई हैं। पार्टी ने जिले की दोनों विधानसभा के प्रभारियाें की नियुक्ति भी कर दी हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में बागेश्वर विधानसभा में गोविंद सिंह टंगड़िया व कपकोट विधानसभा में नियुक्त प्रभारी दयाल ऐठानी का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि बूथ सत्यापन कार्य में सभी मंडल अध्यक्षों ने बेहतरीन कार्य किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में भी जिले के कार्यकर्ताओं ने तालमेल के साथ काम किया। उन्होंने सभी मंडलों के अध्यक्षों से पूरी तैयारी करने को कहा।

उन्होंने कहा कि आगामी 11 सितंबर को बागेश्वर व 12 सितंबर को कपकोट विधानसभा में तैयारी बैठक की जाएगी। इस बैठक में प्रभारी गजराज सिंह बिष्ट मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी चुनाव के लिए जुटे। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिस ताकत व समंवय के साथ कार्यकर्ताओं ने अभी तक संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाया उसी तरह कार्य करते रहे।

दोनों विधानसभाओं में भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। इस अवसर पर विधायक चंदन राम दास, कुंदन परिहार, रमेश कांडपाल, डा. राजेंद्र परिहार, प्रकाश चंद्र साह सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments