HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: विभिन्न मांगों को लेकर मुखर हुए कर्मचारी, प्रदर्शन

Bageshwar News: विभिन्न मांगों को लेकर मुखर हुए कर्मचारी, प्रदर्शन

— एक नहीं अनेक मांगों को लेकर आंदोलन
— आंदोलन की धार तेज करने का निर्णय
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर लोनिवि मिनीस्ट्रीयल कर्मचारियों ने कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया और आंदोलन की धार तेज करने का एलान किया।

मंगलवार को मिनीस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में कर्मचारी लोनिवि परिसर पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि राज्य कार्मिकों, शिक्षकों, निगम, निकाय, पुलिस को पूर्व की भांति 10, 16 व 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति नहीं होने पर पदोन्नति वेतनमान दिया जाए। गोल्डन कार्ड की विसंगतियों का निराकरण किया जाए।

केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सीजीएचएस की व्यवस्था प्रदेश में लागू की जाए। उच्चकोटि के अस्पतालों को अधिकृत किया जाए। सेवानिवृत्त कार्मिकों से निर्धारित धनराशि 50 प्रतिशत कटौती कम की जाए। पदोन्नति पात्रता अवधि में पूर्व की भांति शिथिलीकरण दिया जाए। केंद्र सरकार की भांति 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए। प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। मिनिस्ट्रीयल संवर्ग में कनिष्ठ सहायक के पद की शैक्षिक योग्यता इंटर के स्थान पर स्नातक की जाए। एक वर्षीय कंप्यूटर ज्ञान अभी अनिवार्य किया जाए। उन्होंने वैयक्तिक सहायक वंर्ग में पदोन्नति, राजकीय वाहन चालकों का ग्रेड वेतन, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को स्टाफिंग पैर्टन, कनिष्ठ अभियंता की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। सिंचाई विभाग को गैर तकनीकी विभागों के तौर पर निर्माण कार्यों के लिए स्थाई रूप से अधिकृत किया जाए। इसके अलावा एसीपी, एमएसीपी की विसंगति दूर करने, विभागों का पुनर्गठन, वेतन वृद्धि, स्थानांतरण अधिनियम की विसंगति समेत 18 सूत्रीय मांगों का निराकरण करने की मांग की।

इस दौरान जय दत्त पांडे, कमला रावत, बसंत मेहरा, सुनील बुदलाकोटी, राजेंद्र सिंह, रेनूका, दया रावत, संतोष कुमार, शेर सिंह भोज, रमी राम, गोकुल कुमार, सूरज कुमार, जगदीश प्रसाद, राम सिंह, लीलाधर चौबे, खीमुली देवी, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। उधर उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वयक समिति के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला शाखा कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संघ ने गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली समेत लंबित मांगों का निराकरण करने की मांग की।

मंगलवार को कलक्ट्रेट कर्मचारी जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए। उन्होंने गेट मीटिंग आयोजित की और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति दूर नहीं हो सकी है। जिससे कर्मचारियों के सामने दिक्कत हो रही है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं। जिसका भी अभी तक हल नहीं हो सका है। उन्होंने एरियर का भुगतान, गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन का प्रथम चरण है। यदि उनकी लंबित मांगें नहीं मानी गई तो वह चरणबद्ध तरीके से आंदोलन तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह खेतवाल, सुनील कुंवर, नरेंद्र परिहार, नारायण सिंह, चंदन मेहरा, श्याम गिरी, हेमंत तिवारी, दीपक कुमार, प्रकाश गोस्वामी, भावना कोरंगा, रश्मि जोशी,रेनू कर्नाटक, शोभा जोशी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments