HomeUttarakhandAlmoraऐतिहासिक रहा सीएम धामी का अल्मोड़ा दौरा, कांग्रेस का टूटा मनोबल :...

ऐतिहासिक रहा सीएम धामी का अल्मोड़ा दौरा, कांग्रेस का टूटा मनोबल : विनीत बिष्ट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विनीत बिष्ट ने कहा कि गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अल्मोड़ा दौरा ऐतिहासिक रहा। जिसका सबसे बड़ा प्रमाण उनके स्वागत में उमड़ा जन सैलाब है। यही नही सीएम द्वारा की गई ऐतिहासिक घोषणाओं से भी विपक्ष का मनोबल टूट चुका है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

विनीत बिष्ट ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, अल्मोडा जिले के प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल का अल्मोड़ा दौरा ऐतिहासिक रहा। उनके स्वागत में उमड़े जन सैलाब ने विपक्ष को यह मानने पर मजबूर कर दिया है इस बार फिर से उन्हें विपक्ष पर बैठना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा में की गई ऐतिहासिक घोषणाओं से भी विपक्ष का मनोबल टूट गया है। इस कारण विपक्ष के नेता अनर्गल बयान बाजी करने में लगे हैं।

बिष्ट ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में पिछले 5 वर्षों में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। हर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा विकास की किसी भी योजना पर रोक नहीं लगाई गई है और उसे निरंतर आगे बढ़ने के लिए धन आवंटित किया गया है। उत्तराखंड प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री आज युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। विपक्ष के नेता यह मान चुके हैं कि वह लोग अब पुष्कर सिंह धामी के सामने कहीं नहीं टिकते। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा में भी पिछले 5 वर्षों में कोरोना के प्रभाव के बावजूद ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। शहर से लगे लगभग समस्त गांवों को सड़क से जोड़ देना स्थानीय विधायक की उपलब्धि है। तो सीवर लाइन के लिए धन अवमुक्त कराना ऐतिहासिक कार्य है। पूर्व में भी सीवर लाइन का एक चरण विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के कार्यकाल में ही बना था।

विनीत बिष्ट ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को याद रखना चाहिए। केवल एक डॉक्टर लाने के लिए भूख हड़ताल में बैठना पड़ा था और वह डॉक्टर भी उनकी भूख हड़ताल खुलते ही अल्मोड़े से चला गया था। पिछले 5 वर्षों में अस्पतालों में डॉक्टर की कमी नहीं है और मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होते ही हर बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर अल्मोड़ा में उपलब्ध हो जाएंगे। वहीं शहर को टैक्सी स्टैंड के रूप में नई सौगात मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई और भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ही सोबन सिह जीना परिसर को विश्विद्यालय का दर्जा दिया गया और कई ऐतिहासिक कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए अनेक युवाओं को सरकारी रोजगार देने के लिए अनेक पदों की विज्ञप्ति लगातार जारी की जा रही है और भर्ती प्रक्रिया चालू है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजन की सरकार है और इसलिए वह लगातार कार्य कर रही है। कोरोना काल में बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाना, आईसीयू यूनिट तैयार करना, जनता तक हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

गरीबों को नि:शुल्क राशन जरूरतमंदों को उनके खातों में आर्थिक सहायता प्रदान करना सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है, इसलिए जिन नेता को लगता है कि भारतीय जनता पार्टी को पश्चाताप एली निकालनी चाहिए थी उन्हें अपने 10 वर्ष के कार्यकाल के लिए जिसमें ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिससे आमजन को लाभ हो सके। जनता के 10 वर्ष बर्बाद करने के लिए कांग्रेस को माफी मांगने का कार्य सार्वजनिक रूप से करना चाहिए। विनीत बिष्ट ने कहा कि रैली ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। अल्मोड़ा जिले की छह के छह सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है और एक नए इतिहास को बनाने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने अल्मोड़ा जिले के लिए योजनाओं को आवंटित करवाने हेतु विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, सल्ट विधायक महेश जीना, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, गोविंद पिलख्वाल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments