HomeBreaking Newsनियुक्ति मिलने तक नहीं हटेंगे डायट डीएलएड प्रशिक्षित, 32 वें दिन भी...

नियुक्ति मिलने तक नहीं हटेंगे डायट डीएलएड प्रशिक्षित, 32 वें दिन भी धरना जारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

विगत 32 दिन से प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय नन्नूरखेरा में धरना—प्रदर्शन कर रहे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने नियुक्ति मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। हालांकि गत दिनों शासन से मिले आश्वासन के बाद रात्रिकालीन धरना समाप्त कर दिया गया है।

आज हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती को पूर्ण कर डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में सेवा का अवसर प्रदान करें, जिससे राज्य के नौनिहालों का भविष्य सुरक्षित हो सके। डायट चमोली से प्रशिक्षित रजनी राणा ने बताया कि हमारे प्रशिक्षण को 2 वर्ष से अधिक का समय हो गया है, लेकिन जिन भावी शिक्षकों को अपने—अपने विद्यालयों में नौनिहालों के साथ शिक्षक दिवस मनाना चाहिए था वे इस महान दिवस पर भी अपने अधिकारों और बच्चों के भविष्य के लिए धरना—प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं।

चंपावत से आये प्रशिक्षित शुभम पंत ने बताया कि पहले सरकार और विभाग ये कह कर अपना पल्ला झाड़ देते थे कि अभी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का प्रकरण उच्च न्यायालय में लंबित है और हम इस पर कोई टिप्पणी नही कर सकते। परन्तु 01 सितम्बर को उच्च न्यायालय ने राज्य के शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग को लंबित प्राथमिक शिक्षक भर्ती को शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दे दिए हैं। इस पर विभागीय अधिकारियों को उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए भर्ती प्रकिया को जल्द से जल्द सम्पन्न करने का कार्य करना चाहिए।

सूदूरवर्ती सीमांत जिले पिथौरागढ़ से आये प्रशिक्षित संदीप कोहली ने कहा कि बीते 01 सितंबर को उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शिक्षा मंत्री ने डायट प्रशिक्षितों को संबोधित करते हुए कहा था कि आप सबसे योग्य प्रशिक्षित हैं। शिक्षा विभाग ने उनको प्रशिक्षण दिया है। अतएव नियुक्ति देने की जिम्मेदारी भी शिक्षा विभाग की है और उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी हाल में प्राथमिक शिक्षक भर्ती को 20 सितम्बर से पहले पहले पूर्ण कर डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाए। प्रशिक्षित ने बताया कि उन्हें शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा है कि वे अपने वादे को अमलीजामा पहना कर दिए गए तय तिथि तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती को पूर्ण कर देंगे, लेकिन उन्हें विभागीय अधिकारियों की धीमी कार्यशैली पर संदेह है। अधिकारियों की लेटलतीफी की वजह से ही जो प्राथमिक शिक्षक भर्ती जून माह 2020 में पूरी हो जानी थी। वह अभी तक अधर में लटकी हुई है। धरना—प्रदर्शन में आज अनूप सिंह, हिमांशु, गौरव रावत, स्वाति, प्रकाश, मुकेश, अमित, दीपिका, रवि प्रकाश, गुंजन रावत आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments