HomeBreaking Newsहल्द्वानी : हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में गैस मूल्य ​वृद्धि के खिलाफ...

हल्द्वानी : हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में गैस मूल्य ​वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

गैस के दाम में की गई वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसजन सड़क पर उतर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज गौलापार में कांग्रेस जिला प्रवक्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपने आक्रोश को व्यक्त किया। इस मौके पर केंद्र सरकार को जन विरोधी करार दिया गया।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में खेड़ा, गौलापार में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई से त्रस्त जनता को अब 905 रूपये में गैस का सिलेंडर मिलेगा। आने वाले चुनाव का मुद्दा यही महंगाई बनेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा, अर्जुन बिष्ट, बलवंत सिंह मेहरा, एससी के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य, सुरेंद्र सिंह बरगली, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैकवार, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल, पूर्व प्रधान प्रकाश टम्टा, हेमंत सिंह बगड़वाल, भूपाल सिंह संभल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनीत कार्की, बॉबी मेहरा, जगदीश आर्य, महेंद्र सिंह बिष्ट, सूरज संभल, नीरज तिवारी, महिपाल रैकवार, विक्रम रेकुनी, दयाल बेलवाल, धर्मेंद्र रैकवार, धीरेंद्र रावत, बालम सिंह नौला, हेमंत सिंह संभल, सोनू पलडिया, परमजीत सिंह, राम सिंह नगरकोटी, गौरव बोरा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments