HomeBreaking NewsHaldwani Breaking : आरटीओ कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ठप पड़ा कामकाज

Haldwani Breaking : आरटीओ कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ठप पड़ा कामकाज

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

विभागीय ढ़ांचे के पुनगर्ठन में सुधार की मांग को लेकर आरटीओ कर्मचारियों के चल रहे कार्य बहिष्कार के चलते आरटीओ दफ्तर का काम आज दूसरे दिन भी ठप रहा। कार्मिकों की यह हड़ताल अब आम जन पर भारी पड़ रही है।

आज गुरूवार को भी अपनी मांगों को लेकर मुखर हुए आरटीओ कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। कर्मचारियों ने एक साल पहले विभागीय ढांचे के पुनगर्ठन को लेकर जारी शासनादेश में त्रुटि को सुधारने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए आरटीओ दफ्तर में ही धरना—प्रदर्शन किया। उन्होंने ऐलान किया जब तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर लिया जाता तब तक काम नहीं होगा। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते आरटीओ दफ्तर का पूरा काम काज आज दूसरे दिन गुरूवार को भी ठप रहा।

गुरूवार को उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के बैनर तले समस्त कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और अपना कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चैधरी भी पहुंची। संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चैधरी ने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। प्रोन्नति न होने से कार्मियों के न्यायपूर्ण अधिकारों का हनन हो रहा है। जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कारण कोई भी हो कार्मिकों की प्रोन्नति होनी चाहिए और वे इसके लिए हर स्तर से गुजरने को तैयार है।

उन्होंने कहा जून 2020 में परिवहन विभाग का नया ढांचा स्वीकृत किया गया था। जिसका शासनदेश जारी करते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों को त्राृटिवश गलत अंकित कर दिया गया था। उन्होंने कहा शासनादेश में हुई खामियों का नतीजा आज कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते आरटीओ दफ्तर में फिटनेस, डीएल टेस्ट, रजिस्ट्रेशन समेत कई कार्य पूरी तरह से ठप रहे। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कार्य बहिष्कार करने वालो में संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चौहान, महेंद्र सिंह नेगी, आनंद बल्लभ पाण्डेय, अनिल रावत, आनंद बल्लभ उप्रेती, पूजा खल्बे, ज्योति बडौला, कल्पना भंडारी, कविता पंत, दीपा बिष्ट, चंदन सिंह मेहरा, खेम सिंह नेगी, राकेश गंगोला, नवनीत, हरिन्दर सिंह बापिफला, गिरजा शंकर पांडे, हिमांशु तड़ागी, मुकेश तिवारी, हरीश चन्द्र, अमित सती, सुरेश पाण्डे, चारू चन्द्र आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments