HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: रसोई गैस के दाम उछले, तो कांग्रेसी मोदी सरकार पर...

Almora News: रसोई गैस के दाम उछले, तो कांग्रेसी मोदी सरकार पर बिफरे, नारेबाजी के साथ फूंका पुतला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
रसोई गैस सिलेण्डर के दाम में बढ़ोत्तरी के विरोध में अल्मोड़ा में कांंग्रेसजनों ने आज कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर मोदी सरकार को जमकर कोसा।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसजन दोपहर यहां चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए और उन्होंने रसोई गैस के दाम बढ़ाने और बेतहाशा महंगाई के खिलाफ आक्रोश जताया और मोदी सरकार को जमकर कोसते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार गैस सिलेंडर के मूल्य में बढ़ोत्तरी कर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गैस सब्सिडी के नाम पर बीस से तीस रुपये डालकर जनता को छलने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उन्होंने कहा कि जनता आज महंगाई से त्रस्त हो चुकी है और भाजपा की सरकार को जनता की पीड़ा से कोई लेना—देना नहीं है। पुतला दहन करने वालों में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, हर्ष कनवाल, सचिव दीपांशु पान्डेय, तारा चन्द्र जोशी, अरविन्द रौतेला, गोपा नयाल, फाकिर खान, अशोक ग्वासीकोटी, सुमित कुमार, महेश आर्या, गीता सैनी, अरमान अली,

जगदीश पान्डेय, तनीष कुमार, सुरेश परदेशी, एनडी पान्डेय, गिरधर रौतेला, दीपक भट्ट, पूरन बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद, अख्तर हुसैन, प्रमोद पवार, रमेश नेगी सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments