Uk Breaking : सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

सीएनई रिपोर्टर, सितारगंज
सितारगंज में सिकुल रोड के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक का अभी पांच माह पूर्व ही विवाह हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस मंगलवार की देर शाम नानकमत्ता के ग्राम कनपुरा मटिहा निवासी अशोक राणा 25 साल पुत्र सहदेव राणा बाइक से अपने दोस्त के साथ वापस सितारगंज लौट रहा था। इसी बीच सिडकुल रोड के पास अज्ञात वाहन इनको टक्कर मार भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अशोक राणा व उसके साथी मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में अकाल काल का ग्रास बने अशोक की गत 22 मार्च को शादी हुई थी। कुछ दिन पूर्व ही वह एक फैक्ट्री में काम पर भी लग गया था। इधर सीएमएस डॉ. राजेश आर्या व डॉ. अभिलाषा पांडे ने बताया कि सर पर लगी गम्भीर चोट के चलते दोनों युवकों की मौत हो गई। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू व उपनिरीक्षक जर्नादन भट्ट ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। मृतक अशोक के साथी की समाचार लिखे जाने तक पहचान नही हो सकी थी।