HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: नशे में धुत होकर गांव में हुड़दंग मचाते पुलिस ने...

Someshwar News: नशे में धुत होकर गांव में हुड़दंग मचाते पुलिस ने दबोचा, ग्राम प्रहरियों को किया सजग

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
सोमेश्वर थाना पुलिस ने शराब के नशे में धुत होकर गांव में हुड़दंग मचा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों को अपराधों को लेकर सतर्क किया और सजग रहने के निर्देश दिए।
हुड़दंग मचाते एक पकड़ा

हुआ यूं कि सोमेश्वर थानांतर्गत ग्राम कांटली में शराब पीकर उत्पात मचाने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष ने मौके पर पुलिस फोर्स भेजी। पुसि ने मौके पर मुकेश कुमार पुत्र महेन्द्र राम, निवासी हट्यूड़ा थाना सोमेश्वर को शराब के नशे में हुडदंग मचाते पाया और उसे उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा—81 के तहत गिरफ्तार कर किया और नियमानुसार कार्यवाही की।
ग्राम प्रहरियों को किया सजग

थानाध्यक्ष सल्ट धीरेन्द्र पंत एवं थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने अपने—अपने थानों में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरीयों की मासिक गोष्ठी आयोजित की। जिसमें ग्राम प्रहरियों को साईबर क्राइम तथा महिला अपराधों से संबंध में जानकारी प्रदान की और गांव में होने वाली किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से तुरंत पुलिस को अवगत कराने, अनुशासन में रहने तथा अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments