HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आय का जरिया बनायें सब्जी उत्पादन, अमन का लाभार्थी प्रशिक्षण

अल्मोड़ा: आय का जरिया बनायें सब्जी उत्पादन, अमन का लाभार्थी प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अमन संस्था की ओर से परियोजना क्षेत्र गोविंदपुर में कृषक बैठक एवं लाभार्थी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोर सर्पोट कार्यक्रम डीएसटी भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कई महिला और पुरुष काश्तकारों ने शिरकत की।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कार्यक्रम में किसानों को मौसमी सब्जियों की खेती करने और इससे अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए उन्नतशील बीजों और तकनीकों का उपयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर किसानों ने खेती किसानी में जंगली जानवरों और बंदरों से फसलों को हो रहे नुकसान को प्रमुखता से उठाया और कहा कि दिन में बंदर और रात में जंगली सुवरों की अधिकता से अब खेती नुकसान का सौदा साबित हो रही है।

इस मौके पर किसानों से परम्पारगत बीज संरक्षण के लिए आपस में बीज बैंक बनाने, उन्नतशील बीजों को संरक्षित कर एक दूसरे समूहों में वितरित करने और उन्नतशील रूप में खेती करने का आह्वान किया गया। साथ ही जाड़ों के मौसम में बोई जाने वाली मुख्य ​सब्जियां और उनके उन्नतशील बीजों की जानकारी दी गई।

इस मौके पर किसान जोगा राम, मधन राम, दिनेश चन्द्र, जगदीश राम, कमला देवी, भगवती देवी, मुन्नी देवी, बबीता देवी, पुष्पा देवी, अमन अल्मोड़ा से विमला, प्रमोद जोशी, रजनी, कविता, भावना, हेमंती, अनिल कुमार पूजा सहित अनेक किसान और संस्था के महिला संगठनों के प्रतिनिधि और काश्तकार मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments