HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पूर्व दर्जा मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, संगठन...

Bageshwar News: पूर्व दर्जा मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कांग्रेस सरकार में पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टंगड़िया व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत अमतौड़ा का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील भी की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टंगड़िया ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ है। उनका सम्मान पार्टी की मजबूती का काम करता है। इसलिए पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं की बात सुनी जानी चाहिए।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी हरीश ऐठानी ने कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म सम्भाव एवं बसुधैव कुट्म्बूकम की भावना की साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी गांधीवादी विचारों को लेकर चलती है।

जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाती है। उन्होंने मे पूर्व प्रधान वरीष्ठ कांग्रेसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र सुन्दर सिंह परिहार के घर जाकर उन्हें साल ओढ़कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकताओं से वार्ता कर उनकी बातों को सुना तथा अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार, पीके, पूर्व जिला पंचायत सदस्त मनोज कुमार पूर्व ग्राम प्रधान गिरीश टंगड़िया, प्रमोद जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments