HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कौसानी के जनप्रतिनिधियों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सीएम को भेजा...

Bageshwar News: कौसानी के जनप्रतिनिधियों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन

-कौसानी को नगर पंचायत बनाने के विरोध में उतरे लोग
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कौसानी को नगर पंचायत बनाने का विरोध तेज होता जा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने डीएम कार्यालय में आकर नगर पंचायत के विरोध में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने तय समय तक मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शनिवार को कौसानी के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि उन्होने कहा कि गुपचुप तरीके से नगर पंचायत का गठन किया जा रहा है। कौसानी में 11 तोक हैं। मूल रूप से कृषि कार्य कर अपनी गुजर-बसर करते हैं। खेती 15 किमी के दायरे में फैली हुइ है। 70 प्रतिशत भाग जंगल है और 30 प्रतिशत भाग में लोग रहते हैं।

नगर पंचायत बनने से जहां कृषि भूमि सिकुड़ते जाएगी और रोजगार के लिए भी परेशानी होगी। कौसानी के तोक गांवों में गरीब और अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि कौसानी बाजार हरछीना के नाम से प्रसिद्ध है।

कहा कि शासन-प्रशासन ने कुछ व्यापारियों को महत्व देकर ग्रामीणों के साथ छलावा कर रहा है। कहा कि कौसानी को मानकों के विपरीत नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रयास है।

इस मौके पर ज़िला पंचायत सदस्य जनार्जन लोहनी बच्चन आर्य, बीडीसी मेंबर प्रेमा भंडारी, सरिता आर्य, पूजा देवी, सुनीता नेगी, जगदीश भंडारी, अतुल मेहरा, चंदन भंडारी, सुनीता आर्य आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments