HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर बारिश का कहर, रूट डायवर्ट, यह है ट्रैफिक प्लान

अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर बारिश का कहर, रूट डायवर्ट, यह है ट्रैफिक प्लान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी

भारी बारिश अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में कहर बनकर टूटी है। यहां अनेक स्थानों पर हो रहे भू—स्खलन और पहाड़ से गिर रहे पत्थरों के चलते सुबह के समय भारी वाहनों का आवागमन वाया रामनगर किया गया, लेकिन दोपहर से भवाली से रूट डायवर्ट किया जा रहा है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां तेज रफ्तार कार ने ले ली मासूम की जान, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के बाद आज सुबह खैरना पुलिस ने सभी वाहनों को क्वारब चौकी पर ही रूकवा लिया। 10 से 15 मिनट के अंतराल पर वाहनों को रोक—रोक कर भेजा गया। यह वाहन निश्चित अंतराल के बाद खैरना के रास्ते भुजान से मोहान व रामनगर होते हुए हल्द्वानी होते हुए रवाना किये गये, लेकिन दोपहर तक स्थिति कुछ समान्य होने पर हल्द्वानी जाने वाले वाहनों का भवाली से रूट डायवर्ट किया जा रहा है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

लालकुआं ब्रेकिंग : रेलवे ट्रैक में भरा बरसाती पानी, कई ट्रेनों का संचालन ठप

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर भूस्खलन, रोड का बड़ा हिस्सा धसा, यातायात पर लगा प्रतिबंध

इस दौरान यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा, जबकि प्रशासन ने सम्भावित खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया है। यात्रियों का कहना था कि लंबे रूट के चलते उन्हें गंतव्य तक पहुंचने पर काफी अधिक समय लग रहा है तथा इसका असर उनकी जेब पर भी पड़ रहा है। इधर कानिस्टेबल आनंद राणा, नरेंद्र मेहता और नंदन भाकुनी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। एक बार में मात्र 10 से 15 वाहनों को रूट पर भेजा जा रहा है।

देहरादून : इस वेबसाइट से IIT की निःशुल्क कोचिंग, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

इधर बताया जा रहा है कि दोपहर बाद से हालत कुछ सामान्य होने पर अब वाहनों को भवाली से वाया नैनीताल होते हुए कालाढूंगी के रास्ते हल्द्वानी के लिए भेजा जा रहा है।

Uttarakhand Breaking : यहां गहरी खाई में समाया मैक्स वाहन, चालक की मौके पर मौत

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments