HomeAccidentतेज रफ्तार कार ने ले ली मासूम की जान, अस्पताल पहुंचने से...

तेज रफ्तार कार ने ले ली मासूम की जान, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

सीएनई रिपोर्टर, यूएस नगर

ADVERTISEMENTS
Advertisement

जनपद उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने महज 12 साल के मासूम की जान चली गई। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खेल रहे बालक को कुचल गई। कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद से कार सहित फरार हो चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हृदय विदारक यह हादसा दिनेशपुर—जाफरपुर मार्ग में स्थित गांव शिवपुर में हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को विपिन पुत्र रामेश्वर प्रसाद वर्मा शाम को पड़ोस के दूसरे बच्चों के साथ गांव से ही निकलने वाली मुख्य सड़क के किनारे खेल रहा था। इस बीच दिनेशपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार विपिन को कुचलते हुए निकल गई। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

लालकुआं ब्रेकिंग : रेलवे ट्रैक में भरा बरसाती पानी, कई ट्रेनों का संचालन ठप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विपिन कार के पहिये के नीचे आ गया, लेकिन कार चालक ने रूकने के बजाए वाहन को भगा लिया। इस बीच तमाम लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। स्थानीय लोग उसे एक निजि वाहन से रूद्रपुर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि विपिन दो बहनों का इकलौता व सबसे छोटा भाई थी।

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर भूस्खलन, रोड का बड़ा हिस्सा धसा, यातायात पर लगा प्रतिबंध

हाल में उसने रक्षाबंधन का पर्व मनाया था और उसकी दोनों बहनों ने अपने भाई के दीर्घायु होने की कामना भी की थी, लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। इधर कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देकर फरार हुए कार चालक की तलाश की जा रही है।

देहरादून : इस वेबसाइट से IIT की निःशुल्क कोचिंग, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Uttarakhand Breaking : यहां गहरी खाई में समाया मैक्स वाहन, चालक की मौके पर मौत

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments