HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Braking: वाहन के ऊपर गिरा विशाल पेड़, बड़ा हादसा टला

Bageshwar Braking: वाहन के ऊपर गिरा विशाल पेड़, बड़ा हादसा टला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Advertisement

अतिवृष्टि के चलते जनपद अंतर्गत कांडा बस स्टैंड पर आज उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क पर खड़े चौपहिया यात्री वाहन पर विशाल पेड़ धड़ाम से गिर पड़ा। सौभाग्य से कार में सवार लोग चाय—नाश्ते के लिए एक दुकान में गए थे, तब सभी सुरक्षित रहे। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ सवारियां लेकर एक चौपहिया वाहन कांडा पहुंची, तो चाय—नाश्ते के लिए रूकी और इस यात्री वाहन में सवार लोग उतरकर एक दुकान में गए। इतने में ही चीड़ का विशाल पेड़ वाहन के ऊपर आ गिरा। किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची, हालांकि वाहन को हल्का नुकसान बताया गया है।

इसके बाद गिरे पेड़ ने कांडा—बेरीनाग मोटरमार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और पेड़ हटाने का काम चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments