HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: आज क्रमिक अनशन पर पुष्पा बैठी, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का...

Bageshwar News: आज क्रमिक अनशन पर पुष्पा बैठी, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का आंदोलन जारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से नाराज हैं। उनका क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आज पुष्पा गोस्वामी क्रमिक अनशन पर बैठीं।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी के साथ धरना दिया। उन्होंने पदोन्नति, हाईस्कूल से कम पढ़े कर्मचारियों को तकनीशियन घोषित करने और 4200 रुपये ग्रेड पे देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से उक्त मांगों को लेकर आंदोलित हैं। लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी जा रही है। कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें समय रहते नहीं मानी गई तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर अजय प्रकाश, कंचन कुमार, देवेंद्र सिंह, मनोहर लाल, निर्मल कुमार, राजा कुमार, प्रमोद कुमार, नवीन चंद्र आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments