रविवार 29 अगस्त को यहां लिंक रोड स्थित टैक्सी स्टैन्ड व जीजीआईसी के पास मनकोटी मेडिकेयर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। जिसमें गुर्दा रोग एवं गुर्दा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. एच०एस० भण्डारी और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद जोशी रोगियों को नि:शुल्क परामर्श देगें।
कैंप के अतिरिक्त टैक्सी स्टेण्ड अल्मोड़ा के पास स्थित मनकोटी मेडिकयर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षय टम्टा हर सप्ताह के शनिवार को, वरिष्ठ सर्जन डॉ. ओपीएल श्रीवास्तव हर सप्ताह के बुधवार को तथा वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. अजय बजाज हर महीने के पहले रविवार को उपलब्ध रहते हैं। जिससे संबंधित रोगियों को चेकअप कराने में काफी सहूलियत मिलती है।
पंजीकरण व अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7037131913 और 9410741122 पर संपर्क किया जा सकता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।