HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गहरी खाई में गिरी जेसीबी, एक की मौत,...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां गहरी खाई में गिरी जेसीबी, एक की मौत, एक घायल

मसूरी। सोमवार को टिहरी जिले में पाव रोड मसोन बैंड के पास जेसीबी के गहरी खाई में गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

दुःखद उत्तराखंड : बेटे के अंतिम संस्कार से लौटे पिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के अनुसार मसोन बैंड के पास नैनबाग चौकी क्षेत्र में पुश्ता गिरने से जेसीबी मशीन खाई में गिर गई, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी सवार दो लोगों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, हालांकि तब तक 35 वर्षीय रमेश कैंतूरा निवासी ग्राम पाव कैम्पटी की मौत हो चुकी थी। जबकि जेसीबी के ड्राइवर संदीप निवासी होशियारपुर पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया था। संदीप को पुलिस ने तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, वहीं रमेश का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बड़ी खबर : उत्तराखंड में एक हफ्ते और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, आदेश जारी

पुलिस ने बताया कि मसोन बैंड के पास सड़क का पुश्ता गिरने के कारण जेसीबी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है जेसीबी करीब 50 से 60 मीटर सड़क से नीचे खाई में गिर गई थी।

Big Breaking : ​फिर चर्चा में नशा मुक्ति केंद्र, इस बार 12 लड़के खिड़की तोड़ हुए फरार

उत्तराखंड : कुमाऊं में डेंगू की दस्तक, यहां मिला पहला मामला

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments