HomeUttarakhandAlmoraBig News: अल्मोड़ा व बागेश्वर में जगह—जगह फूंके गए भाजपा सरकार के...

Big News: अल्मोड़ा व बागेश्वर में जगह—जगह फूंके गए भाजपा सरकार के पुतले, जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन, महंगाई को लेकर मोदी सरकार को जमकर कोसा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर/सोमेश्वर
अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों अंतर्गत आज कांग्रेसजनों ने जगह—जगह भाजपा सरकार के पुतले फूंके। कांग्रेसजन ​बेतहाशा महंगाई का विरोध कर रहे थे। अल्मोड़ा, सोमेश्वर, बागेश्वर, कपकोट, कांडा, गरूड़, रीमाव काफलीगैर आदि जगहों पर पुतले फूंके गए। इस दौरान महंगाई के मुद्दे पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जमकर कोसा और कहा ​आम जनता से इस सरकार को कोई सरोकार नहीं है बल्कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है। चेतावनी दी कि बढ़े दाम वापस लेकर महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया, तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।

जगह—जगह पु​तला दहन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गैस सिलेण्डर व पेट्रोल डीजल की कीमतों समेत अन्य जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर सरकार ने गरीब जनता का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन सरकार ने साबित कर दिया है कि उसे गरीब एवं मध्यमवर्गीय जनता से कोई सरोकार नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर कोरोनाकाल में हजारों लोग बेरोजगारी की मार से दबे हैं और अब भाजपा सरकार लोगों को महंगाई से दबा रही है, जो बेहद शर्मनाक है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने रसोई गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिये, तो कांंग्रेस सड़़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी।

अल्मोड़ा: यहां कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चौघानपाटा में एकजुट हुए, जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोदी सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, तारा चन्द्र जोशी, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, गोपाल चौहान, सचिन आर्या, प्रताप सत्याल, महेश चन्द्र आर्या, हर्ष कनवाल, हरेन्द्र प्रसाद, भानु बिष्ट, अशोक ग्वासीकोटी, भूपेन्द्र भोज, राबिन भण्डारी, गीता बिष्ट, संजय दुर्गापाल, रमेश मेलकानी, एनडी पाण्डे, सतीश चन्द्र पाण्डे, पारितोष जोशी, हिमांशु, संजीव कर्मयाल, संगम पाण्डे, अरविंद रौतेला, अख्तर हुसैन, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, सुरेश चन्द्र परदेशी, विनीत कुमार, आदित्य कार्की, प्रबल रौतेला, गीता सैनी सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

सोमेश्वर में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन करने कांग्रेसी।

सोमेश्वर: यहां ब्लाक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर ने महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकारों का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने इन सरकारों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल, सुरेश बोरा, भुवन दोसाद, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश खाती, श्याम दोसाद आदि ने विचार रखे।

बागेश्वर में महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसजन।

बागेश्वर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पूरे जनपद में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार नारेबाजी भी की। उधर गरुड़, कांडा, कपकोट, रीमा व काफलीगैर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में प्रांतीय आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खाली गैस सिलेंडर के साथ स्टेट बैंक तिराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला आग के हवाले किया। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि गैस की किमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। सरकार जनता को महंगाई में झोंक रही। पुतला दहन में पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टंगड़िया, गीता रावल, सुनीता टम्टा, लक्ष्मी धर्मसत्तू, इंदिरा पांडेय, बालकृष्ण, किशन कठायत, कवि जोशी, सज्जन लाल, कैलाश मोहन, रोहित परिहार, अंकुर उपाध्याय, धीरज कुमार, अर्जुन देव, ईश्वर पांडेय, रोहित खैर आदि शामिल थे।

कपकोट में महंगाई के विरोध में पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।

कपकोट: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट, नगर कांग्रेस कमेटी कपकोट ने महंगाई के विरोध में केंद्र व राज्य की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गढ़िया, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, ममता मेहता, नवीन जोशी, नीलकमल जोशी, गणेश ऐठानी, करम सिंह, बलवंत दानू, प्रवीण ऐठानी, दीपक ऐठानी, डूंगर सिंह रावत, कुंवर कपकोटी, मदन मोहन, बलवंत कपकोटी, नीरज कपकोटी, महेश कपकोटी, कुलदीप वर्मा, नरेंद्र गिरी, मुकेश गढ़िया, तारा सिंह, प्रवीन मटियानी, कैलाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

गरुड़ में महंगाई के खिलाफ सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।

गरुड़: कांग्रेस ब्लॉक इकाई गरुड़ ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। जिसमें ब्लाक काग्रेंस कमेटी गरूड़ के अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या, प्रकाश कोहली रणजीत दास, राहुल बिष्ट, अशोक वर्धन, बिनोद कुमार, दीपक कुमार, दयाल बिष्ट, भुवन पाठक, नीता आर्या, हरीश रावत, हंसी देवी, खष्टी देवी, विमला देवी, भगवती देवी, बसन्त नेगी व संजय फर्स्वाण आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments