HomeBreaking NewsBig Breaking, Uttarakhand : होटल में नग्न अवस्था में मृत मिली महिला...

Big Breaking, Uttarakhand : होटल में नग्न अवस्था में मृत मिली महिला की मौत के मामले में बहुत बड़ा खुलासा, सीसीटीवी फुटेज में मिला एक अहम सुराग, खुले कई राज़….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

बीते दिवस यहां मल्लीताल के होम स्टे में मिली महिला की नग्न लाश के संबंध में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि हत्यारा युवक ऋषभ नही बल्कि इमरान है, जो कबाड़ का काम करता है। झूठे नाम से उसने इस शादीशुदा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसका तलाक भी करवा दिया। इसके बाद अब अपना मकसद पूरा होने पर हत्या कर फरार हो गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञात रहे कि गत दिवस सोमवार को मल्लीताल गैलेक्सी होम स्टे में एक महिला की लाश मिली थी। जिसकी पहचान मूलरूप से इटावा सिविल लाइन तथा वर्तमान में नोएडा गौतमबुद्ध नगर में किराए के मकान में रह रही 30 वर्षीय दीक्षा मिश्रा के रूप में हुई थी।

मृतक महिला का फाइल फोटो

पुलिस व फोरेंसिक टीम द्वारा लाश का आज मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। तल्लीताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की मां सुबह 10 बजे से अपनी बेटी की लाश के सामने बैठी रही। उसका रोना—बिलखना देख हर किसी की आंखें नम हो गई। इस दौरान मृतका की मां तीन बार बेहोश भी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि लगभग दो घंटे बाद पोस्टमार्टम हाउस का दरवाजा खोला गया तब लाश को अंदर रखकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हुई।

इधर महिला की हत्या को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस की तहकीकात में पता चला है कि हत्यारा युवक इमरान है, जिसने ऋषभ नाम से महिला को फंसाया था। यह मामला लव जेहाद की ओर इशारा कर रहा है। वहीं होम स्टे में लगे सीसीटीवी फुटेज में मृतका के साथ आया युवक रविवार देर रात 2 बजे होटल के कमरे से भागते हुए दिखाई दे रहा है।

इधर पुलिस ने मामले की जानकारी गौतमबुद्ध नगर पुलिस को दी, लेकिन तब तक वह नोएडा स्थित घर से अपना सामान लेकर फरार हो चुका है। मृतक महिला की एक 10 वर्षीय बच्ची भी है। नोएडा निवासी 30 वर्षीय दीक्षा मिश्रा नाम की महिला की नग्नावस्था में मौत के मामले में नया खुलासा हो रहा है। तहकीकात में यह भी खुलासा हुआ है कि इमरान ने ऋषभ बनकर शादीशुदा व एक 10 वर्षीय बेटी की मां दीक्षा को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाकर उसका उसके पति से तलाक करवाया और फिर नोएडा से उसे मारने की नीयत से ही 13 अगस्त को यहां लेकर आया।

13 अगस्त को रामनगर में रुकने के बाद 14 अगस्त को वह नैनीताल पहुंचे थे और यहां गैलेक्सी होम स्टे में रुके थे। गौरतलब है कि उनके साथ जो दूसरा युगल आया है उसमें भी लड़की श्वेता यानी हिंदू और लड़का अलमास उल हक यानी मुस्लिम बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि दूसरा युगल भी आपस में पति-पत्नी नहीं हैं। मामले में नए खुलासे होने के बाद पुलिस जांच का अब एंगल भी बदल गया है। यह हत्याकांड एक सोची—समझी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments