हल्द्वानी ब्रेकिंग : हिमांचल गई है मकान मालकिन, चोरों ने खंगाल दिया खाली पड़ा पूरा घर, तहकीकात में जुटी पुलिस

0
हल्द्वानी : हाईकोर्ट के अधिवक्ता के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ, 35 तोला सोना और नगदी चोरी
सांकेतिक तस्वीर

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नही ले रही हैं। आए दिन बेखौफ चोर कहीं न कहीं सेंधमारी कर रहे हैं। अबकी बार चोरों यहां जेआर पुरम में मकान मालकिन की अनुपस्थिति का लाभ उठा पूरा घर खंगाल डाला। पुलिस ने मौके पर आकर तहकीकात की, लेकिन गृह स्वामिनी के आने तक चोरी गए सामान का विवरण नही मिल पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जेआर पुरम, तल्ली हल्द्वानी निवासी दुर्गा देवी करीब डेढ़ माह से हिमांचल प्रदेश निवासी अपनी पुत्री के घर गई हुई हैं। बीते दिवस पड़ोसियों को दरवाजा खुला दिखा तो उन्हें दुर्गा देवी के वापस लौटना लगा, लेकिन आज मंगलवार सुबह भी काफी देर तक घर में कोई चहल-पहल नहीं दिखी और घर का दरवाजा भी एक ही खुला हुआ दिखा। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस को सूचित किया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakand Breaking : यहां पानी के टैंकर ने स्कूटी सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

इस पर कोतवाल मनोज रतूड़ी व मंडी चौकी में तैनात दरोगा दिलवर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। जबकि सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। गृहस्वामी के घर में मौजूद न होने के चलते चोरी गये सामान की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने दूरभाष पर घटना की सूचना परिवारजनों को दे दी है। पुलिस के अनुसार किन्ही परिजनों के पहुंचने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2022 में आप पार्टी से सीएम का चेहरा बनेंगे कर्नल अजय कोठियाल, केजरीवाल ने की घोषणा

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : बहन से मामूली कहासुनी के बाद फांसी के फंदे में झूल गई युवती, मौत

हल्द्वानी ब्रेकिंग, शराब के नशे में ऊंची दीवार पर जा चढ़ा युवक, गिरने से मौत

Uttarakand Breaking : यहां मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें